फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam from Shoghi-Shimla NH to the capital, vehicles kept crawling

Shimla News: शोघी-शिमला एनएच से राजधान तक ट्रैफिक जाम, रेंगते रहे वाहन

Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam from Shoghi-Shimla NH to the capital, vehicles kept crawling
शिमला के भट्ठाकुफर में लगा ट्रैफिक जाम ।फोटो संवाद
सड़कों पर लगीं रहीं कतारें, 15 दिन में तीन लाख से अधिक वाहन पहुंचे शिमला शहर
विज्ञापन

कार्टरोड पर लगा रहा लंबा जाम, दिनभर परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में शुक्रवार को भी लोग यातायात जाम से जूझते रहे। सुबह से लेकर शाम तक सर्कुलर रोड समेत शोघी-शिमला एनएच पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के कारण कुछ मिनट के सफर को पूरा करने में एक घंटे का समय लग गया। पिछले 15 दिन में 3 लाख से अधिक वाहनों का शिमला में आना-जाना हुआ है। वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण सड़कों पर दबाव बढ़ा है जिस वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। पार्किंग की कमी के कारण सड़कों के किनारे भी बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी हो रही हैं जोकि वाहनों की आवाजाही में बाधा पैदा कर रही हैं। शहर में शुक्रवार को लिफ्ट से लेकर बैम्लोई तक सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां जाम का कारण बनती रहीं। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अफसरों को सुबह और शाम को सड़कों पर उतरकर यातायात प्रबंधन करने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



शोघी से बाया आनंदपुर भेजे गए वाहन

शहर में वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए शोघी से शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को आनंदपुर-मैहली मार्ग से भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से टुटीकंडी बाईपास और ढली से भट्ठाकुफर बाईपास पर वाहनों को हालात देखकर भेजा जा रहा है। इससे शहर में वाहनों के दबाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में एग्जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की है लेकिन पर्यटन सीजन में वाहनों के भारी दबाव के कारण शहर वासियों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है। इसका असर सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ ही स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के अलावा भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article