फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic constable of Shimla police caught with drugs dismissed from service

Shimla: चिट्टे के साथ पकड़ा शिमला पुलिस का ट्रैफिक कांस्टेबल बर्खास्त, संविधान के इस आर्टिकल के तहत कार्रवाई

Fri, 23 Jan 2026 08:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 08:11 PM IST
सार

जिला शिमला के शोघी बैरियर पर चिट्टे की तस्करी करते हुए पकड़े गए शिमला ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल राहुल कुमार पर गाज गिरी है। कांस्टेबल राहुल कुमार को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Traffic constable of Shimla police caught with drugs dismissed from service
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शोघी बैरियर पर चिट्टे की तस्करी करते हुए पकड़े गए शिमला ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल राहुल कुमार को पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। शोघी बैरियर पर राहुल कुमार, गौरव और विकास के कब्जे से कुल 9.480 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि पुलिस सेवाओं में सेवारत ट्रैफिक पुलिस कर्मी के इस कृत्य की गंभीरता, विभाग की छवि पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव, बल में अनुशासन और शुचिता बनाए रखने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए संविधान के आर्टिकल 311(2)(बी) के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस मुख्यालय ने इससे स्पष्ट संदेह संदेश दिया है कि चिट्टा तस्करों के लिए और न ही चिट्टा के आदी व्यक्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस में कोई स्थान है। इसके साथ ही प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शिमला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधीन तैनात कर्मी के चिट्टा तस्करी में शामिल होने पर भी कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस चिट्टा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन एक के बाद एक शिमला पुलिस के कर्मी चिट्टा तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। इससे प्रदेश पुलिस की छवि खराब हो रही है। जिला शिमला में इससे पहले चार पुलिस कर्मचारियों को चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। शिमला पुलिस ने विभिन्न सरकारी विभागों में तैनात कुल 28 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को सूची भी सौंप चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed