Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traders and BJP councilors supported the action and met the Mayor.

Shimla News: कारोबारियों, भाजपा पार्षदों ने किया कार्रवाई का समर्थन, मेयर से मिले

Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traders and BJP councilors
supported the action and met the Mayor.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए चल रही नगर निगम की कार्रवाई का कई कारोबारियों और भाजपा पार्षदों ने खुलकर समर्थन किया है। सब्जी मंडी के दौरे पर पहुंचे महापौर सुरेंद्र चौहान से कई कारोबारियों ने मुलाकात की और उनकी इस कार्रवाई को सही बताया।

कारोबारियों का कहना है कि बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। पंजीकृत से ज्यादा अवैध तहबाजारी बाजार में सामान बेच रहे हैं। इससे यहां के कारोबारियों को नुकसान हो रहा था। अब इनके हटने से आम जनता समेत दुकानदारों को भी फायदा होगा। उधर भाजपा पार्षद कमलेश मेहता, आशा शर्मा, निशा ठाकुर, कल्याण धीमान और कांग्रेस पार्षद रचना भारद्वाज ने कहा कि अवैध तहबाजारियों के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम ने इन्हें हटाने को लेकर जो कार्रवाई की है, वह आगे भी जारी रहनी चाहिए। पार्षदों ने निगम प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कारोबारियों से भी अतिक्रमण न करने की अपील की है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि अभी नो वेंडिंग जोन से तहबाजारी हटाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य बाजारों में उन तहबाजारियों पर भी कार्रवाई होगी जिनके पास पहचान पत्र नहीं हैं।
विज्ञापन


10 जुलाई को बुलाई टीवीसी की बैठक
नगर निगम की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक 10 जुलाई को बुला ली है। इसमें तहबाजारियों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 250 नए आवेदनों को तहबाजारी कार्ड जारी करने पर भी फैसला होगा। सभी तहबाजारियों को सामान बेचने के लिए स्थान मुहैया करवाने को लेकर भी चर्चा होगी। टीवीसी ने ही लोअर बाजार को नो वेंडिंग जोन घोषित किया है। इस कमेटी में तहबाजारी नेता भी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article