फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toyota kirloskar TVS and Dell are interested to invest in Himachal Pradesh

एक दर्जन बड़े औद्योगिक घराने हिमाचल में निवेश को इच्छुक

Wed, 30 Jan 2019 12:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 30 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
toyota kirloskar TVS and Dell are interested to invest in Himachal Pradesh

देश के लगभग एक दर्जन बड़े औद्योगिक घरानों ने हिमाचल में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। बुधवार को बंगलूरू में हुए रोड शो के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टीवीएस, टोयटा, डेल, एमेजॉन, निसान और वाल्वो इंडिया जैसे बड़े उद्योगों के अध्यक्ष, महाप्रबंधक और निदेशकों सेे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन बड़े उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश का न्योता दिया और प्रदेश में उद्योग लगाने पर हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। धर्मशाला में 10 और 11 जून को होेने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2019 में इन उद्योगपतियों के आने की संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री ने रोड शो-बिजनेस टू गवर्नमेंट के दौरान उद्यमियों और उद्योगपतियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ  इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के साथ मिलकर किया गया। अब वीरवार को रोड शो हैदराबाद में होगा।

विज्ञापन

राज्य में इन क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं

toyota kirloskar TVS and Dell are interested to invest in Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि हिमाचल देश में विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है, जो पिछले वर्षों में मजबूत सकल राज्य घरेलू उत्पाद विकास दर प्रदर्शित कर रहा है।

राज्य सरकार ने औद्योगिक नीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य अत्याधुनिक अधोसंरचना विकसित करना, विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना और रोजगार तैयार करना है।

सीएम ने कहा कि राज्य में पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास, शहरी विकास, रियल इस्टेट डेवलपमेंट, हेल्थकेयर और आयु, फार्मास्यूटिकल्स, बुनियादी ढांचा, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं।

प्रदेश में सिंगल विंडो, उद्योग के देय स्टांप ड्यूटी में रियायत, एफएआर मानदंडों में छूट, भूमि उपयोग शुल्क में कटौती आदि शामिल है। यहां राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आईआईटी मंडी और आईआईटी ऊना शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन औद्योगिक घरानों के अधिकारियों से मिले सीएम.... 

toyota kirloskar TVS and Dell are interested to invest in Himachal Pradesh

1. टोयटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स के प्रबंध निदेशक केजी मोहन कुमार
2. टीवीएस मोटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएन राधाकृष्णन
3. मैक्स हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजीव कृष्णन
4. ऑटोमोटिव एक्सल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और सीआईआई कर्नाटक के अध्यक्ष डा. एन मुथू कुमार,
5. डेल इंटरनेशनल के समूह निदेशक तबरेज अहमद
6. इंडो निसान के महाप्रबंधक योगेश वोरा 
7. वाल्वो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष कमल बाली
8. नम्मा निम्मा साइकिल फाउंडेशन के सीईओ मुरली
9. इंडियन डिजाइन के सीईओ रवि कुमार
10. एमेजॉन इंडिया के निदेशक विक्रेता गोपाल पिलेई
11. रॉयल ऑर्किडज होटल के प्रबंध निदेशक चंद्र बालजी
12. इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी कंडक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राम मिश्रा
13. मेट्रो कैस एंड कैरी के कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष भानू अरोड़ा  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed