फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Town Vending Committee: Elections for six posts tomorrow

टाउन वेंडिंग कमेटी : छह पदों के लिए चुनाव कल

Sat, 23 Sep 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Town Vending Committee: Elections for six posts tomorrow
...टाउनहॉल में बनाया गया मतदान केंद्र, शहर के 750 तहबाजारी करेंगे मतदान
विज्ञापन

...छह पदों पर कुल 12 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में तहबाजारियों को बसाने के लिए गठित की जा रही टाउन वेडिंग कमेटी के छह पदों के लिए सोमवार को चुनाव होंगे। इसके लिए मालरोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन में मतदान केंद्र बनाया है।

कमेटी के छह पदों के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम के अनुसार सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शहर के तहबाजारी अपने वोट डाल सकेंगे। मतदान में नगर निगम से पंजीकृत 750 तहबाजारी ही अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान के समय इन्हें अपना तहबाजारी पहचानपत्र या आधार कार्ड साथ लाना होगा। मतदान के नतीजे 27 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। नगर निगम की संपदा शाखा ने मतदान करवाने के लिए कर्मचारियों का अभ्यास सत्र भी पूरा कर लिया है। वोट वैलेट पेपर से डाले जाएंगे।
विज्ञापन


तीन सदस्य निर्विरोध चुने
टाउन वेडिंग कमेटी की विभिन्न श्रेणियों के 10 पदों पर चुनाव होने थे लेकिन तीन पदों पर एक एक ही नामांकन होने से उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग में राकेश कुमार, दिव्यांग श्रेणी में श्याम लाल और अनुसूचित जाति महिला वर्ग में तुनुर बोस निर्विरोध चुने जा चुके हैं। एक पद पर कोई भी नामांकन नहीं आया है। सामान्य वर्ग तहबाजारी पद के लिए पवन शर्मा और सुरेंद्र शर्मा, इसी श्रेणी के अन्य पद पर अशोक कुमार और ओमप्रकाश आमने सामने हैं। सामान्य महिला वर्ग में आशा देवी और हेमा मैदान में है। अनुसूचित जाति महिला में बिमला और सुरेंद्र कौर मैदान में है। ओबीसी श्रेणी में नंद किशोर और मोहम्मद साबू आलम में मुकाबला होगा। अल्पसंख्यक महिला वर्ग में गुरमीत कौर और पवनीत कौर मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article