फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists will travel in a bus from Manali to Shinkula Pass in Ladakh

Tourist Deluxe Bus: मनाली से लद्दाख के शिंकुला दर्रे तक डीलक्स बस में सैर करेंगे पर्यटक, ट्रायल सफल

Thu, 29 Sep 2022 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 07:46 PM IST
सार

 हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने गत दिन मनाली के शिंकुला दर्रे तक 34 सीटर बस चलाने का सफल ट्रायल किया। 

विज्ञापन
Tourists will travel in a bus from Manali to Shinkula Pass in Ladakh
शिंकुला दर्रे पर पर्यटन निगम कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन में मनाली आने वाले पर्यटक लद्दाख की सीमा शिंकुला दर्रा तक बस से सैर-सपाटा कर सकेंगे। हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने गत दिन मनाली के शिंकुला दर्रे तक 34 सीटर बस चलाने का सफल ट्रायल किया। इस बस में 25 सवारियां गईं। अब एक अक्तूबर से मनाली से 16580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रे के लिए नियमित बस चलेगी। वहीं, निगम मनाली-लेह मार्ग पर स्थित बारालाचा के लिए भी एक अक्तूबर से ही डीलक्स बस चलाने जा रहा है। दोनों रूट पर बस में सीट पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगी। निगम ने शिंकुला के लिए प्रति सीट का किराया 1000 रुपये और बारालाचा के लिए 900 रुपये तय किया है।

विज्ञापन


बर्फ से लकदक शिकुंला दर्रे के लिए पहली बार निगम बस सेवा शुरू करने जा रहा है, जबकि बरसात के कारण बारालाचा के लिए बस सेवा बंद की है। इसे पर्यटन सीजन में मिली सफलता के बाद अब एक अक्तूबर से दोबारा चलाया जा रहा है। शिंकुला और बारालाचा दर्रे तक बस से जाकर सैलानी बर्फ का दीदार कर सकेंगे। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस औक्टा और पर्यटन विकास निगम की परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने बताया कि एक अक्तूबर से शिंकुला के साथ बारालाचा रूट पर बसों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed