{"_id":"60ed7aef8ebc3ed66739e8d4","slug":"tourists-will-not-be-able-to-go-to-the-danger-areas-himachal-govt-put-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे वाले इलाकों में नहीं जा पाएंगे पर्यटक, हिमाचल सरकार ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे वाले इलाकों में नहीं जा पाएंगे पर्यटक, हिमाचल सरकार ने लगाई रोक
Tue, 13 Jul 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटकों को संवेदनशील स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के बीच पर्यटकों के लिए उन सभी अति संवेदनशील स्थानों पर जाने पर रोक है, जहां आपदा की आशंका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को इसके लिए सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि बारिश से कांगड़ा जिले में बहुत नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं और लापता दस लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सिरमौर की गिरि नदी में एक टापू पर फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सीएम ने कहा कि सभी जिलों के डीसी और एसपी से कहा गया है कि आपदा के बाद जल्द राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करें और सड़कें खोल दें, ताकि प्रभावितों को सही स्थान तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
सोमवार को भारी बारिश से कांगड़ा और सिरमौर में ज्यादा नुकसान हुआ है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस लापता हैं। एक महिला का शव भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान की जा रही है।