फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists will get to enjoy Himachali Dham with 40 percent discount in HPTDC hotels.

HPTDC: होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ मिलेगी हिमाचली धाम

Mon, 11 Mar 2024 09:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 09:39 AM IST
सार

प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का स्वाद भी मिलेगा।

विज्ञापन
Tourists will get to enjoy Himachali Dham with 40 percent discount in HPTDC hotels.
हिमाचल पर्यटन विकास निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का स्वाद भी मिलेगा। सैलानियों को लुभाने कवायद के चलते हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यह ऐलान किया है। पर्यटन निगम को उम्मीद है कि छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख करेंगे। निगम के सभी होटलों और रेस्टोंरेंट में सैलानियों को हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल के प्रति सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सभी होटलों में 40 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। साथ ही होटलों में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले सैलानी हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को भी नजदीक से जान सकें। इसके लिए पर्यटन निगम के होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली धाम भी उपलब्ध करवाई जाएगी और पर्यटक पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वेबसाइट और ऐप से होगी बुकिंग
एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि निगम के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए होटलों में कमरों की बुकिंग अन्य निजी वेबसाइट और ऐप के जरिए भी हो सकेगी। पर्यटन निगम भी निजी होटलों की तरह प्रतिस्पर्धा में उतरेगा और अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed