फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists welcomed with garlands on World Tourism Day

Shimla News: विश्व पर्यटन दिवस पर सैलानियों का हुआ फूल-मालाओं से स्वागत

Sun, 28 Sep 2025 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tourists welcomed with garlands on World Tourism Day
शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पर्यटन विभाग ने किया भव्य स्वागत, शिमला की खूबसूरती और संस्कृति से कराया रूबरू
विज्ञापन

क्रॉसर

पीटरहाफ, ट्रिपल एच में मिठाइयों देकर किया स्वागत
पर्यटन कारोबार से जोड़े जाएंगे युवा : जगदीश शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व पर्यटन दिवस पर शनिवार को राजधानी में सैलानियों का खास अंदाज में स्वागत किया गया। शिमला-कालका रेल से जैसे ही पर्यटक शिमला स्टेशन पहुंचे तो पर्यटन विभाग ने उनका फूल-मालाओं और पारंपरिक अंदाज में अभिवादन दिया।

मालरोड, विक्ट्री टनल और लिफ्ट क्षेत्र में भी पर्यटकों को पर्यटन सामग्री बांटकर शिमला की संस्कृति तथा पर्यटन स्थलों की खासियत से अवगत करवाया गया। इसके अलावा राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ, ट्रिपल एच और विली पार्क सहित अधिकतर होटलों में आने वाले सैलानियों को कैंडीज तथा चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इन होटलों को रंग बिरंगी लाइटों से भी सजाया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा ने पर्यटकों का फूल देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हर साल 27 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व पर्यटन दिवस, पर्यटन की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्ता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन न केवल अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि रोजगार, सांस्कृतिक पहचान और आपसी समझ को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन



होम स्टे : सैलानियों के लिए नया आकर्षण
जिला पर्यटन अधिकारी जगदीश शर्मा ने प्रदेश सरकार ने पर्यटन कारोबार को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। सीएम पर्यटन स्टार्टअप योजना के तहत नई पर्यटन इकाइयां स्थापित करने पर शहरी क्षेत्रों में 3 प्रतिशत, ग्रामीण में 4 प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जा रही है। यह सुविधा तीन साल तक और अधिकतम 2 करोड़ रुपये के ऋण पर उपलब्ध होगी। होम स्टे अब पर्यटकों के लिए महंगे होटलों का सस्ता और आकर्षक विकल्प बन रहे हैं। यहां सैलानी न सिर्फ आरामदायक ठहराव पाते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भी अनोखा अनुभव करते हैं। यह योजना ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं को आत्मनिर्भर और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article