फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists throngs Shimla the queen of hills in hope of snowfall

Tourist Shimla: हिमपात की आस में पहाड़ों की रानी शिमला में उमड़े सैलानी, लिफ्ट कार पार्किंग पैक

Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Jan 2023 08:35 PM IST
सार

 बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Tourists throngs Shimla the queen of hills in hope of snowfall
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी की आस में एक बार फिर शिमला में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड के बाद सोमवार को भी शहर में सैलानियों की भारी चहल पहल देखने को मिली। हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों का शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लिफ्ट कार पार्किंग दोपहर एक बजे पैक हो गई जिसके बाद पार्किंग के एंट्री गेट पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया। 

विज्ञापन


 सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी सोमवार को पूरा दिन सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रिज पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सैलानी फाहे गिरने का इंतजार करते रहे। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को शहर के होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक रहे।
विज्ञापन


बर्फबारी हुई तो बढ़ेगा कारोबार 
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अच्छी बर्फबारी हुई तो सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed