फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists rush in Shimla on weekends, Enjoyed horse riding and photography on the ridge

Tourist Shimla: वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला में उमड़े सैलानी, होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक

Sat, 03 Dec 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के होटलों तथा होम स्टे में भी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक शहर में पर्यटक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला चला रहा। 

विज्ञापन
Tourists rush in Shimla on weekends, Enjoyed horse riding and photography on the ridge
वीकेंड पर शिमला में उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर हिल्सक्वीन शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी है। शनिवार को शहर के होटलों में 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा के होटलों तथा होम स्टे में भी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक शहर में पर्यटक वाहनों के पहुंचने का सिलसिला चला रहा।   पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से अधिक संख्या में सैलानियों ने वीकेंड पर शिमला का रुख किया। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शिमला के प्रतिष्ठित होटल कॉम्बरमेयर के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम राणा ने बताया कि शनिवार को होटल के 80 फीसदी कमरे बुक रहे रविवार के लिए 50 फीसदी कमरे बुक हैं।

विज्ञापन


होटल मरीना के फ्रंट आफिस मैनेजर सुनील चंदेल ने बताया कि शनिवार को होटल में 70 फीसदी कमरों की बुकिंग रही। होटल ईस्ट बॉर्न के संचालक संजय मदन ने बताया कि वीकेंड पर शनिवार को होटल के 60 से 70 फीसदी कमरे बुक हैं। शिमला के अलावा शहर के साथ लगते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी के होटलों में भी वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शनिवार को होटल रेडीसन कुफरी में 70 फीसदी कमरे बुक रहे। होटल के महाप्रबंधक सौरभ पंत ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर होटल पैक रहने की उम्मीद है। स्टर्लिंग रिजॉर्ट न्यू कुफरी गलू के ऑपरेशन मैनेजर जीआर शर्मा ने बताया कि वीकेंड के लिए 60 फीसदी कमरे बुक हैं, क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए 80 फीसदी कमरे एडवांस बुक हैं।
विज्ञापन


शिमला के होटलों में वीकेंड पर शनिवार को 70 फीसदी तक कमरे बुक रहे। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बर्फबारी का इंतजार है। सफेद सोना बरसा तो क्रिसमस और न्यू ईयर पर रिकार्ड सैलानी शिमला पहुंचेंगे।- प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed