{"_id":"6a1c4d56f92b4cdca80a6d43","slug":"tourists-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-730743-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तारादेवी से शोघी के बीच वाहनों की लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तारादेवी से शोघी के बीच वाहनों की लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घुमते सैलानी ।फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम लगने के कारण लोगों को हुई परेशानी, 15 मिनट का सफर आधे घंटे में हुआ तय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर तारादेवी से शोघी के बीच वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन रेंग-रेंग कर गंतव्य की ओर रवाना हुए। अधिकतर वाहनों की कतारें शिमला से कालका की ओर जाने वाले वाहनों की लगी रहीं। जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। तारादेवी से शोघी का 15 मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय हुआ।
वहीं, लोगों ने रविवार को मौसम का लुत्फ उठाया। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। हालांकि शाम को बादल छंट गए लेकिन बाहरी राज्यों से आए लोगों को हिमाचल की वादियों में सुखद एहसास हुआ। बता दें कि शनिवार को वाहनों की कतारें तारादेवी से शिमला की ओर लगी थीं। बाहरी राज्यों से पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। बाहरी राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ी रही है। ऐसे में हजारों पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं।