फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourists flocked to Himachal on weekends, occupancy in hotels crossed 50 percent

HP Tourism: वीकेंड पर हिमाचल में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के पार

Sun, 26 Jan 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिल्सक्वीन शिमला के अलावा मनाली, कसौली, चायल, मैकलोडगंज और धर्मशाला में सैलानियों की खूब चहलपहल रही। 

विज्ञापन
Tourists flocked to Himachal on weekends, occupancy in hotels crossed 50 percent
मनाली में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ आई है। शनिवार को हिल्सक्वीन शिमला के अलावा मनाली, कसौली, चायल, मैकलोडगंज और धर्मशाला में सैलानियों की खूब चहलपहल रही। पर्यटन स्थलों पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी के पार पहुंच गई है। कुल्लू के मनाली और रोहतांग के अलावा शिमला के नारकंडा में बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

शनिवार को शिमला के माल रोड और रिज मैदान पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में सैलानी शिमला से कुफरी और नारकंडा की ओर भी रवाना हुए।
विज्ञापन

 

बर्फ में अठखेलियां करने के लिए कुल्लू-मनाली पहुंचे सैलानियों ने भी अटल टनल रोहतांग और सिस्सू का रुख किया। शिमला ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पॉल का कहना है कि 26 जनवरी की छुट्टी पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शहर में बर्फ न होने से हालांकि सैलानी मायूस हो रहे हैं, लेकिन बर्फ का मजा लेने के लिए हम उन्हें नारकंडा भेज रहे हैं। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऑल हिमाचल काॅमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर पिछले वीकेंड के मुकाबले टूरिस्ट ज्यादा हैं।

विज्ञापन

कालका-शिमला टॉय ट्रेन में भी काफी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। शिमला, मनाली और धर्मशाला में साइट सीन के लिए टैक्सियों की अच्छी बुकिंग चल रही है। फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 26 जनवरी के चलते इस वीकेंड पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ी है। आने वाले दिनों में बर्फबारी हुई तो सैलानियों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed