फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourists enjoy fun, adventure activities amidst snow in Koksar and North Portal

Tourist Lahul: कोकसर और नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों ने बर्फ के बीच की मस्ती, साहसिक गतिविधियों का उठाया लुत्फ

Fri, 07 Apr 2023 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग होकर पर्यटक नॉर्थ पोर्टल और कोकसर पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर बर्फीली वादियों को निहारा और साथ ही बर्फ के बीच खूब मस्ती की। 

विज्ञापन
Tourists enjoy fun, adventure activities amidst snow in Koksar and North Portal
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम खुशगवार होते ही लाहौल घाटी में पर्यटकों की आदम दोगुनी हो गई है। पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण पर्यटक कोकसर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग होकर पर्यटक नॉर्थ पोर्टल और कोकसर पहुंचे। सैलानियों ने यहां पर बर्फीली वादियों को निहारा और साथ ही बर्फ के बीच खूब मस्ती की। शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अटल टनल से 6,144 पर्यटक वाहन गुजरे। जबकि गुरुवार को 4624 वाहन यहां से गुजरे थे। लगातार मौसम साफ रहने पर पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। सुबह पर्यटक अपने होटलों से लाहौल के लिए निकले। सोलंगनाला से लेकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। हालांकि, अधिक देर तक सैलानियों को परेशानी नहीं आई।

विज्ञापन


अटल टनल पार करने के बाद काफी संख्या में पर्यटक नॉर्थ पोर्टल के जंखर फलोंग, कोकसर और सिस्सू पहुंचे। टनल निहारने के बाद कोकसर पहुंच बर्फ का दीदार किया। कुठविहाल के मैदान में भी साहसिक गतिविधियों का भी जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने यहां स्कीइंग और ट्यूब राइडिंग का मजा लिया। दिल्ली से घूमने पहुंचे रवि, नितिन शर्मा और संदीप ने कहा कि लाहौल की वादियां मौसम खुलने के बाद खिल गई हैं। पहाड़ों पर बिछा सफेद चांदी हर किसी को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कोकसर में जिपलाइन तथा जंखर फलोंग में बंजी रॉकेट, जोरबिंग बाल का भी आनंद लिया। वहीं, दूसरी ओर सैलानियों ने चंद्रा नदी के आसपास यादगार लम्हों को कैमरों में कैद किया। पर्यटकों की बढ़ती आमद देखकर पर्यटन कारोबारी खुश हैं। वहीं पर्यटन कारोबारी ग्यूरमेद, रवि और मोहित ने कहा कि आने वाले दिनों घाटी में अधिक पर्यटक आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed