{"_id":"69c7e9975ed31e9842051877","slug":"tourist-traffic-increased-in-the-city-on-the-weekend-business-people-were-excited-shimla-news-c-19-sml1002-697450-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वीकेंड पर शहर में बढ़ी सैलानियों \nकी आवाजाही, कारोबारी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वीकेंड पर शहर में बढ़ी सैलानियों की आवाजाही, कारोबारी उत्साहित
विज्ञापन
राजधानी के होटलों में 45 से 50 फीसदी कमरे बुक
गर्मी से राहत पाने के लिए शिमला का रुख कर रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में इस वीकेंड पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। बाहरी राज्यों से सुहावने मौसम और ठंडी हवाओं का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस वीकेंड पर शहर के होटलों में शनिवार रात तक 40 से 50 फीसदी तक कमरे बुक रहे।
बाहरी राज्यों में स्कूलों में गर्मियों की छट्टियां पड़ चुकी हैं जिससे लोग अपने बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। इसके अलावा विदेशी सैलानियों के ग्रुप भी शिमला आ रहे हैं। रिज मैदान और मालरोड पर शनिवार को दिनभर सैलानियों की चहल-पहल देखने के लिए मिली। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वीकेंड के दौरान होटलों की ऑक्यूपेंसी में काफी इजाफा हुआ है। कई होटलों में कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं जबकि कुछ स्थानों पर वॉक-इन गेस्ट्स की संख्या भी बढ़ी है।
होटल संचालकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी सैलानियों की यह संख्या बनी रहेगी जिससे कारोबार को और गति मिलेगी। शहर के होटल कारोबारी रोहन शर्मा ने बताया कि बीते दो से तीन वीकेंड पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत और बारिश के मौसम के बीच कारोबार पूरी तरह ठप हो चुका था। अब मौसम अनुकूल होने के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। इससे राहत मिली है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड पर होटलों के कमरों की बुकिंग में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।