{"_id":"62585fbb56d3c62bce48263d","slug":"tourist-tempo-traveller-entry-not-ban-shimla-news-sml405716795","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में टेंपो ट्रेवलर के प्रवेश पर नहीं होगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में टेंपो ट्रेवलर के प्रवेश पर नहीं होगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी टूरिस्ट बसों के लिए पार्किंग होगी चिन्हित
पुलिस अधीक्षक ने पर्यटन कारोबारियों को दिलाया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। समर टूरिस्ट सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से सैलानियों को लेकर शिमला आने वाले टेंपो ट्रेवलरों को शहर में प्रवेश से नहीं रोका जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाली लग्जरी टूरिस्ट बसों के लिए पार्किंग चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शिमला ने पर्यटन कारोबारियों को ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान का भी भरोसा दिलाया है।
शहर के प्रवेशद्वार शोघी से विक्ट्री टनल तक ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। टूरिस्ट बसों को शहर में प्रवेश न मिलने से भी सैलानी परेशान हैं। इस समस्या के कारण ही गुजरात ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ने शिमला का बायकाट कर दिया है। शिमला में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान न हो इसके लिए शिमला पुलिस ने गंभीरता से समस्या के समाधान की कवायद शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले टेंपो ट्रेवलरों के प्रवेश पर रोक नहीं रहेगी। टेंपों ट्रेवलर सीधे शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
लग्जरी टूरिस्ट वोल्वो बसों को शहर के बाहर पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। टुटीकंडी क्रॉसिंग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग के टेरेस फ्लोर के अलावा टूरिस्ट बसों के लिए वैकल्पिक पार्किंग तलाशी जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से शिमला की ओर आने वाले ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए शोघी से विक्ट्री टनल तक सभी बॉयफिरकेशन पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
वैकल्पिक पार्किंग करवाएंगे मुहैया : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटुंगरु ने कहा कि शिमला में टूरिस्ट टेंपो ट्रेवलर के प्रवेश को नहीं रोका जाएगा। बड़ी लग्जरी टूरिस्ट बसों के लिए वैकल्पिक पार्किंग तलाशी जा रही है। टूरिस्ट सीजन के दौरान टूरिस्ट वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग से बाईपास पर डायवर्ट न करना पड़े इसके लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।