फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist season in himachal pradesh 29 thousand vehicles enter shimla in three days

Tourist in Shimla: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन में 29 हजार वाहन पहुंचे शिमला

Mon, 29 May 2023 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 01:19 PM IST
सार

शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारी, ट्रैवल एजेंट्स, टैक्सी ऑपरेटर सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोग खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Tourist season in himachal pradesh 29 thousand vehicles enter shimla in three days
माल रोड पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते तीन दिन के भीतर बाहरी राज्यों से 29,000 वाहन शहर में दाखिल हुए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक वाहन हैं। सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल करने वालों की भीड़ भी बीते तीन दिनों से बढ़ गई है।

विज्ञापन


तीन दिनों में करीब 42000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया है। शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से होटल कारोबारी, ट्रैवल एजेंट्स, टैक्सी ऑपरेटर सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य लोग खासे उत्साहित हैं। मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से शहर में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। क्षमता से अधिक वाहन शहर में पहुंचने से पार्किंग पैक होने के बाद पर्यटक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं, जिससे जाम की समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दोपहर दो बजे के बाद लिफ्ट पार्किंग, मैट्रोपोल पार्किंग और ट्रिपल एच पार्किंग पैक होने के बाद सैलानियों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। होटल हॉलीडे होम एंट्री गेट से बैम्लोई तक जगह जगह सड़क के दोनों ओर पर्यटक वाहन पार्क हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed