फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist rush in himachal, Shimla, Dharamshala, Dalhousie, Chail and Kasauli hotels packed

Tourist Season: हिमाचल की ठंडी वादियों में उमड़े सैलानी; शिमला, धर्मशाला, डलहौजी और कसौली के होटल फुल

Sun, 11 Jun 2023 11:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 11 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

शिमला में 90 फीसदी और मनाली के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। शहरों के होटलों में कमरे न मिलने से सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों में कमरे लेने पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Tourist rush in himachal, Shimla, Dharamshala, Dalhousie, Chail and Kasauli hotels packed
शिमला, धर्मशाला, कसौली में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी राज्यों में गर्मी से परेशान पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया है। पर्यटन सीजन में पहली बार भारी संख्या में पर्यटक उमड़े हैं। इस कारण सीजन में पहली बार शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, चायल और कसौली के होटल पैक हो गए हैं। इससे कारोबारी उत्साहित हैं। शिमला में 90 फीसदी और मनाली के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। शहरों के होटलों में कमरे न मिलने से सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों में कमरे लेने पड़ रहे हैं। वीकेंड के अलावा पूरा सप्ताह प्रदेश के पर्यटन स्थलों में भारी संख्या में सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सैलानियों की भारी भीड़ से पर्यटन स्थलों पर व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई है। सनवारा टोल पलाजा सहित धर्मपुर, कसौली, मनाली और शिमला में लंबे ट्रैफिक जाम से सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हिमाचल के उच्च क्षेत्रों में मई और जून में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडे हुए मौसम से लोग मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शनिवार को शहर के होटलों में 90 फीसदी तक कमरे बुक हो गए। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को शिमला के प्रवेशद्वार शोघी से शिमला तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शिमला शहर में लिफ्ट पार्किंग के पास टूरिस्ट वाहनों के यू टर्न से जाम की समस्या लगातार परेशान कर रही है। कार्ट रोड पर दोपहर बाद समस्या और ज्यादा हो गई। टुटीकंडी क्राॅसिंग से पुराना बस अड्डा, विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार होते हुए ऑकलैंड टनल, बाईपास पर खलीनी से बीसीएस, संजौली-छोटा शिमला-टाॅलैंड सड़क पर लोगों को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 घंटे में 15,000 वाहन पहुंचे शिमला
पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच शोघी बैरियर से करीब 15,000 पर्यटक वाहन शिमला शहर में दाखिल हुए। इसके अलावा फागू की ओर से 1,600, घणाहट्टी की ओर से 9,00 पर्यटक वाहन शहर में दाखिल हुए। बीते 48 घंटों में रिकार्ड करीब 61 हजार वाहन शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed