{"_id":"6818703a6dbbbb82b9059feb","slug":"tourist-places-started-buzzing-with-tourists-occupancy-in-shimla-reached-80-percent-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Tourism: पर्यटकों से गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल, शिमला में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Tourism: पर्यटकों से गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल, शिमला में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंची
Mon, 05 May 2025 01:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 May 2025 01:31 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने लग गए हैं। इस वीकंड शिमला, कसौली, चायल, मनाली, डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
शिमला के रिज पर सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत के सैलानियों से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार होने लग गए हैं। इस वीकंड शिमला, कसौली, चायल, मनाली, डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी और नारकंडा में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। कसौली में भी सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। बड़ी संख्या में सैलानी किन्नौर का भी रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि कश्मीर घटना के बाद दक्षिण भारत से बहुत कम संख्या में पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुए समर टूरिस्ट सीजन के दूसरे हफ्ते के बाद प्रदेश में घटी सैलानियों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड काम ने रफ्तार पकड़ी है। इस वीकेंड से सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
पहलगाम घटना के बाद हिमाचल में भी टूरिस्ट आने कम हो गए थे। इस वीकेंड से पर्यटकों का रश बढ़ना शुरू हो गया है।- गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन