{"_id":"632863159b1fcc20b24b353d","slug":"tourist-injured-in-road-accident-was-airlifted-from-helicopter-to-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tourist Airlifted: सड़क हादसे में घायल पर्यटक को हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ किया लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tourist Airlifted: सड़क हादसे में घायल पर्यटक को हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ किया लिफ्ट
Mon, 19 Sep 2022 06:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:10 PM IST
सार
कुल्लू जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज के लिए दाखिल विदेशी नागरिक को ढालपुर मैदान से हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए लिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
पर्यटक को हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ किया लिफ्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला अस्पताल कुल्लू में इलाज के लिए दाखिल विदेशी नागरिक को ढालपुर मैदान से हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ के लिए लिफ्ट किया गया। वह मंडी-मनाली हाईवे पर बनाला के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। बाइक में सवार विदेशी की मंडी के बनाला के पास एक जीप से टक्कर हो गई थी। घायल होने पर उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन
इजरायल के नागरिक 26 वर्षीय एल्ड कॉरेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर किया। हादसे में घायल विदेशी की सूचना पुलिस ने इजरायल के दूतावास को दी और दूतावास ने घायल विदेशी के परिजनों को अवगत किया। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे घायल को निजी हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि विदेशी के पांव और बाजू में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन