फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist in Shimla 50 percent advance booking in hotels for weekend

Shimla: पर्यटकों से गुलजार होने लगी राजधानी, वीकेंड के लिए 50 फीसदी से ज्यादा बुकिंग की उम्मीद

Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर 10 फीसदी ज्यादा बुकिंग हुई है।

विज्ञापन
Tourist in Shimla 50 percent advance booking in  hotels for weekend
माल रोड पर टहलते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

वीकेंड के लिए राजधानी सैलानियों से गुलजार होने लगी है। दो हफ्तों से सैलानियों की संख्या लगातार घट रही थी। होटलों में 50 फीसदी तक कमरों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान ज्यादातर लोग अपने घरों में ही पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्र खत्म होते ही अब सैलानी घूमने के लिए शिमला का रुख करने लगे हैं।

विज्ञापन


वीरवार को राजधानी के रिज मैदान पर देसी और विदेशी सैलानी काफी संख्या में घूमने के लिए पहुंचे थे। दोपहर बाद बाजारों में चलने के लिए जगह नहीं बची। ऐसे में पर्यटन कारोबारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं। शिमला शहर के अलावा कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा, चीनी बंगला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भी दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले वीकेंड के मुकाबले इस वीकेंड पर 10 फीसदी ज्यादा बुकिंग हुई है। होटलों में 50 फीसदी से ज्यादा कमरे बुक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed