{"_id":"5fecaca08ebc3e3d57440c9a","slug":"tourist-in-manali-and-shimla-to-celebrate-new-year-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न मनाने मनाली पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, शिमला के होटल भी पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का जश्न मनाने मनाली पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक, शिमला के होटल भी पैक
Thu, 31 Dec 2020 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
रतन कटोच, अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
रतन कटोच, अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
मनाली पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली इस बार रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं, राजधानी शिमला के होटल और पार्किंग भी पैक हैं। यही नहीं अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद कई पर्यटक लाहौल घाटी में नववर्ष मनाने की तैयारी में हैं। इसके लिए लाहौल प्रशासन ने भी कमर कस ली है। क्रिसमस पर अटल टनल रोहतांग से पांच हजार से अधिक पर्यटक वाहन आर-पार हुए थे। अब नववर्ष में यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
विज्ञापन
मनाली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। हर रोज बाहरी राज्यों से करीब 100 वोल्वो बसें मनाली आ रही हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि नववर्ष पर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग सहित सिस्सू, धुंधी, सोलंगनाला, अंजनी महादेव, कोठी, हामटा और नग्गर पर्यटन स्थल घूमने की व्यवस्था की गई है। कुल्लू पुलिस यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए ड्रोन से मदद ले रही है।
विज्ञापन
शिमला में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर के होटल पैक हो चुके हैं। पार्किंग भी फुल हैं। आलम यह है कि कई होटलों ने अब बुकिंग बंद कर दी है। सैलानियों को शहर से दूर ही होटलों में कमरे मिल रहे हैं। उधर मनाली में भी जिन्होेंने ऑनलाइन होटल बुक किए हैं, उन्हें ही कमरे मिल रहे हैं। बाकी जो पर्यटक पहुंच रहे हैं, उन्हें होटलों में कमरे नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
बर्फबारी से बंद हुई अटल टनल रोहतांग खुली
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी से बंद हुई टनल बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। ऐसे में बुधवार सुबह से ही अटल टनल के साउथ व नॉर्थ पोर्टल में सैलानी पहुंचना शुरू हो गया है। सुबह के समय सड़क में पानी जमने से फिसलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सैलानियों और वाहन चालकों से आग्रह किया कि वाहन सावधानी से चलाएं।