फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist in atal tunnel rohtang and sissu after snowfall in lahaul spiti

लाहौल-स्पीति: अटल टनल रोहतांग और सिस्सू पर्यटकों से गुलजार

Fri, 11 Nov 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

पर्यटकों ने शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के अलावा कोकसर के पास रमथांग वाटरफॉल,  नार्थ पोर्टल के जंखर फलोंग में चंद्रा नदी के किनारे खूब मौज-मस्ती की। 

विज्ञापन
tourist in atal tunnel rohtang and sissu after snowfall in lahaul spiti
बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से चंद्रा घाटी के सिस्सू और कोकसर पंचायत के रिहायशी इलाके बर्फ से ढक चुके हैं। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली समेत लाहौल घाटी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अटल टनल रोहतांग से हजारों की संख्या में पर्यटक लाहौल पहुंच रहे हैं। वीरवार रात को भी घाटी के कोकसर, अटल टनल के पास में 30 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। अटल टनल रोहतांग और सिस्सू पर्यटकों से गुलजार चल रहा है।

विज्ञापन


घाटी में शुक्रवार को कोकसर, जंखर, फलोंग, सिस्सू और चंद्रा घाटी के कई भागों में पर्यटकों ने दस्तक दी। पर्यटकों ने शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग के अलावा कोकसर के पास रमथांग वाटरफॉल,  नार्थ पोर्टल के जंखर फलोंग में चंद्रा नदी के किनारे खूब मौज-मस्ती की। यहां की खूबसूरत वादियों को अपने कैमरे में कैद किया। इसके अलावा कई पर्यटक वीडियो कॉल के माध्यम से दोस्तों और परिजनों को वादियों का दीदार करते दिखे।
विज्ञापन


सिस्सू हेलीपैड में पर्यटकों ने साहसिक खेलों में स्कीइंग, एटीवी राइड और जिपलाइन का भी मजा लिया। सेक के अध्यक्ष सुनील ने कहा कि जुलाई से अक्तूबर तक पर्यटक कम संख्या में लाहौल पहुंचे, लेकिन अब ताजा बर्फबारी होने से संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उधर, पर्यटन कारोबारी अनिल और राजेश ने कहा कि लाहौल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे कि आगामी दिनों में कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं वीकेंड के लिए भी मनाली में सैलानियों की बुकिंग में वृद्धि हुई है आसैर इस वीकेंड में मनाली में एक हजार पर्यटक वाहनों को आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed