{"_id":"6505d00bce6f731d780795c7","slug":"tourist-from-punjab-died-after-being-washed-away-in-bhagsu-drain-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भागसू नाले में नहाने उतरे पंजाब के पर्यटक की बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भागसू नाले में नहाने उतरे पंजाब के पर्यटक की बहने से मौत
Sat, 16 Sep 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Sep 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भागसू नाले में नहाने उतारा पंजाब का एक पर्यटक तेज बहाव में बह गया। युवक का शव करीब 100 मीटर नीचे में पुलिस ने बरामद किया। युवक दोस्तों के साथ जालंधर से मैक्लोडगंज आया था। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित कुमार निवासी जालंधर ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को बताया कि वह और उसके चार साथी भागसूनाग वाटरफॉल के साथ नाले में नहा रहे थे। इस दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ गया।
विज्ञापन
इसके चलते उनका दोस्त पवन कुमार (32) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी नजदीक राकेश टेंट हाउस जालंधर बह गया। इस बीच बाकी दोस्त वहां से भागने में सफल रहे। लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरफ कांगड़ा और स्थानीय पुलिस टीम ने युवक की तलाश शुरू की। वाटरफॉल से करीब 100 मीटर नीचे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन