फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist car fell into a deep gorge in Ghiyagi, Kullu

Road Accident: कुल्लू में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चालक समेत पांच घायल

Sat, 03 Jun 2023 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 10:58 PM IST
सार

कुल्लू जिले में बंजार के जलोडा के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान गजला नजरीन पत्नी मोहम्मद आफिज निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
tourist car fell into a deep gorge in Ghiyagi, Kullu
पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार के जलोडा के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान गजला नजरीन पत्नी मोहम्मद आफिज निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। हादसे में चालक समेत पांच पर्यटक जख्मी हुए हैं। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा में घूमने गए दिल्ली के पर्यटकों की कार हाईवे-305 पर जलोड़ा में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर की खाई में गिर गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना के बाद बंजार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल कर बंजार अस्पताल भेेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कुल्लू के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन


डीएसपी बाजार शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी जलोड़ी दर्रा घूमने गए थे। हादसे मेंं एक महिला की मौत हुई है। चालक को छोड़ कर बाकी अन्य सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घायल की पहचान चालक गौरव (29) निवासी इंद्रापूरम गाजियाबाद, मोनिका हाफिज (26), ऐनफ (30), पोरिया (27) और फैसल निवासी पोरिसा ऑफिस उत्तमनगर नियर नवादा सुखी राम पार्क नई दिल्ली के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि घायलों का उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed