फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism spot mari manali will be opened for tourists

पर्यटकों के लिए खुला मढ़ी, ले सकेंगे बर्फ की वादियों के नजारे

Wed, 02 May 2018 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 02 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
tourism spot mari manali will be opened for tourists

विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल मढ़ी तक पर्यटक वाहन बुधवार से जा सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटक वाहनों के लिए मढ़ी आधिकारिक रूप से खोल दिया है। ऑनलाइन परमिट लेने के बाद वाहन गुलाबा बैरियर से मढ़ी तक पहुंच सकते हैं। इस निर्णय से मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


मनाली आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के वाहन अब मढ़ी तक जा सकेंगे। मनाली-रोहतांग सड़क की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को बुधवार से मढ़ी ले जाने की अनुमति दी है। फिलहाल, रोहतांग मार्ग को पर्यटकों के लिए मढ़ी से आगे नहीं खोला गया है।
विज्ञापन


मढ़ी से आगे सड़क के निरीक्षण के बाद ही इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। वर्तमान में वाहन गुलाबा बैरियर तक ही जा सकते हैं, लेकिन बुधवार से ये वाहन मढ़ी तक पहुंचेंगे। इसके लिए वेबसाइट से ऑनलाइन परमिट जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीसी कुल्लू यूनुस ने बताया कि मढ़ी तक पर्यटक वाहनों को जाने के लिए अनुमति दी गई है। रोहतांग के संबंध में एनजीटी के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। गुलाबा बैरियर से आगे केवल 1200 पर्यटक वाहनों को ले जाने की अनुमति दी जाएगी।

एक दिन में 1200 वाहन जा सकेंगे

tourism spot mari manali will be opened for tourists

एक दिन में केवल 1200 वाहन ही मढ़ी तक जा सकेंगे। वर्तमान में मढ़ी के आसपास बर्फ मौजूद है। ऐसे में बर्फ के बीच मौजमस्ती करने पहुंच रहे पर्यटकों को राहत मिली है। पूर्व में गुलाबा बैरियर से पांच किलोमीटर पैदल सफर तय करने के बाद बर्फ के दीदार हो पा रहे थे। अब प्रशासन ने राहत दी है। मढ़ी तक जाने के लिए एनजीटी के सभी आदेशों का पालन करना होगा।

मंगलवार को नहीं जा सकेंगे वाहन- पर्यटक वाहन मंगलवार को गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जा सकेंगे। मंगलवार को बीआरओ की तरफ से मरम्मत कार्य दिवस तय किए जाने के कारण किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन केवल बीआरओ की टीम मरम्मत संबंधी जांच परख करेगी और आवश्यक कार्य किया जाएगा। 

सप्ताह में एक वाहन को मिलेंगे दो परमिट- एक सप्ताह में एक वाहन के दो परमिट ही मिलेंगे। ऑनलाइन साढ़े पांच सौ रुपये भुुगतान कर परमिट लिया जा सकेगा। दिन में दो बार छह-छह सौ वाहनों के लिए परमिट लिए जा सकेंगे। इनमें 800 पेट्रोल व 400 डीजल वाहन शामिल हैं। चालू तिथि के आगामी छह दिन के लिए ऑनलाइन परमिट लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed