फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism department issue a tour packing

सैलानियों के लिए पर्यटन निगम ने जारी किए टूअर पैकेज

Sat, 03 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
tourism  department issue a tour packing
खास खबर
विज्ञापन

अब स्पेशल डीलक्स बसों में
शिमला की सैर करेंगे सैलानी
पर्यटन विकास निगम ने शिमला आने वाले सैलानियों के लिए जारी किए साइट सींग टूअर
सैलानियों को लेकर रोजाना रवाना होंगी 15 और 35 सीटर बसें
कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा, चायल, तत्तापानी की होगी सैर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला आ रहे सैलानियों को आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर करवाने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने स्पेशल डीलक्स बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
रोजाना पर्यटन निगम की 4 बसें सैलानियों को शिमला के आसपास के टूरिस्ट प्वाइंटों की सैर करवाएगी। 15 और 35 सीटर डीलक्स बसों में सुविधाजनक तरीके से सैलानी घूमने फि रने का लुत्फ उठा सकते हैं। पर्यटन निगम की बसों में सैलानी कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा, चायल और तत्तापानी की सैर कर सकते हैं। बसें शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से सुबह 10:30 और 11 बजे बसें रवाना होंगी और शाम को 6 बजे सैलानियों को वापस शिमला पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

साइट सींग टूअर शिमला
शिमला-फागू-कुफरी-नालदेहरा 330
शिमला-फागू-नारकंडा 350
शिमला-कुफरी-चायल 350
शिमला-नालदेहरा-तत्तापानी 470 (सनेक्स सहित)
ऑनलाइन कर सकते हैं सीटें बुक
सैलानी इन बसों में ऑनलाइन भी सीटें बुक करवा सकते हैं। एचपीटीडीसी की वेबसाइट पर सीटें बुक की जा सकती हैं। इसके अलावा पर्यटक स्कैंडल प्वाइंट, ओल्ड बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और विक्ट्री टनल स्थित टूरिज्म बुकिंग सेंटरों पर भी सीटें बुक करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के अनुसार बढ़ाते हैं बसों की संख्या
शिमला घूमने आए सैलानियों के लिए पर्यटन निगम मांग के अनुसार बसों का इंतजाम कर रहा है। रोजाना पर्यटकों की डिमांड पर बसें भेजी जाती हैं। सैलानी आनलाइन भी बसों में सीटों की बुकिंग कर सकते हैं।
-दिलीप सिंह ठाकुर, सीनियर मैनेजर, ट्रांसपोर्ट विंग, एचपीटीडीसी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed