फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tourism business hotels occupancy reduced to 10 percent in lahaul spiti after advisory in jammu

जम्मू-कश्मीर छोड़ने की एडवाइजरी पर मनाली-लेह रूट पर पसरा सन्नाटा, तीन दिन में होटलों का हुआ ये हाल

Mon, 05 Aug 2019 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
tourism business hotels occupancy reduced to 10 percent in lahaul spiti after advisory in jammu
फाइल फोटो

आतंकी हमलों के खतरे को लेकर जम्मू-कश्मीर में सैलानियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी से लाहौल-स्पीति का पर्यटन भी ठप हो गया है। कुल्लू-मनाली-लेह रास्ते से होकर जाने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की संख्या में यहां 80 फीसदी की कमी आ गई है। तीन दिन के भीतर ही लाहौल में होटलों की ऑक्यूपेंसी 60 से घटकर दस फासदी तक रह गई है।

विज्ञापन


कारोबारियों ने आने वाले दिनों में इसमें और भी कमी आने की आशंका जताई है। एकाएक पर्यटन में आई भारी कमी को देखते हुए लाहौल-स्पीति और लेह के कारोबारी एक दूसरे से संपर्क बनाए हुए हैं। जुलाई से सितंबर माह तक देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाले मनाली-लेह सड़क रूट पर तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मार्ग पर सेना के वाहनों के साथ इक्का-दुक्का वाहन और बाइकर ही गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि मनाली से लेह सड़क के बीच अधिकतर सैलानी बाइक पर आवाजाही करते हैं, लेकिन इसमें भी 40 से 50 फीसदी की कमी आई है। उल्लेखनीय है कि कुल्लू-मनाली के बाद लाहौल-स्पीति और लेह में पर्यटन सीजन चलता है। इस बार समय से पहले मनाली का पर्यटन सिमटने से लाहौल-स्पीति और लेह के पर्यटन कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उस पर अब पानी फिर गया है। होटल एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के महासचिव टशी बरूंगपा ने कहा कि तीन दिनों से लाहौल घाटी के होटल खाली चल रहे हैं। तीन दिन पहले जिन होटलों में 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी व बुकिंग थी, अब घटकर दस फीसदी तक रह गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से सैलानियों को लौट जाने की एडवाइजरी से सैलानियों का आना बंद हो गया है। मनाली और लाहौल होकर लेह जाने वाले सैलानियों में 80 फीसदी विदेशी पर्यटक हाते हैं। 

सुरक्षित है मनाली-लेह रूट, सैलानियों से आने की अपील 
होटल एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के महासचिव टशी बरूंगपा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर घूमने आए विदेशी सैलानियों और अमरनाथ यात्रियों को बाहर जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए मनाली-लेह मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें रोहतांग के साथ लाहौल-स्पीति, बारालाचा होकर लेह की वादियों को बिना किसी डर की आशंका के आनंद उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed