फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toss winning team take bowling first at dharamshala cricket stadium

भारत बनाम श्रीलंकाः धर्मशाला स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम लेती है ऐसा फैसला

Sat, 09 Dec 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 09 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
toss winning team take bowling first at dharamshala cricket stadium

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत-श्रीलंका के मैच शुरू होने से पहले सभी की नजरें टॉस पर रहेंगी। अभी तक धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीन एक दिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। 

विज्ञापन


जिससे भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ एक बार टॉस जीता है। यहां पर खेले सभी मुकाबले में टॉस इसीलिए अहम है कि अभी तक जिस टीम ने टॉस जीता है वह टीम पहले गेंदबाजी करने की फैसला लेती है। 
विज्ञापन


सबसे पहले एचपीसीए के धर्मशाला मैदान में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 27 जनवरी 2013 में हुआ है। जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। भारत की पूरी टीम 50 ओवर नहीं खेल पाई थी और यह मुकाबला सात विकेट से हार गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में दूसरी बार होगी सीरीज का आगाज 

toss winning team take bowling first at dharamshala cricket stadium

वहीं, दूसरा एक दिवसीय मुकाबला धर्मशाला में भारत और वेस्टइंडीज का 17 अक्तूबर 2014 को खेला गया था। इसमें वेस्टइंडीज ने टॉस जीताकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। 

तीसरा मुकाबला 16 अक्तूबर 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के साथ खेला गया था। इसमें भारत ने टॉस जीता था और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। यह मैच भारत आसानी से जीत गया था। 

दस दिसंबर को भारत और श्रीलंका में होने वाले एक दिवसीय मुकाबले के साथ इस सीरीज का आगाज होगा। इससे पहले भी धर्मशाला में भारत और वेस्टइंडीज की सीरीज शुरू हुई थी जबकि दो अन्य मैच सीरीज के चौथे और अंतिम मुकाबले थे।

प्रदर्शन में नहीं आएगी कमी : कौल

toss winning team take bowling first at dharamshala cricket stadium

हाल ही में भारतीय टीम के सदस्य बने मध्यम गति के गेंदबाज सिद्घार्थ कौल ने कहा कि टीम इंडिया को उनसे जैसे खेल की आशा है। वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अंडर-19, आईपीएल, टीम-ए सहित घरेलू सीरीजों में जिस प्रकार का उनका प्रदर्शन अब तक रहा है।

वह उसे कम नहीं होने देंगे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। कौल ने कहा कि जब उन्हें टीम इंडिया में चयनित होने की सूचना मिली थी। वह अमृतसर में रणजी मैच खेल रहे थे। मैच के बीच में टीम रैफरी ने उन्हें टीम इंडिया में चयनित होने की सूचना दी थी। 

कौल के लिए धर्मशाला नहीं नई पिच 
टीम इंडिया के गेंदबाज सिद्घार्थ कौल के लिए धर्मशाला की पिच में खेलना कोई नया अनुभव नहीं है। कौल इससे पूर्व धर्मशाला में अंडर-16 कैंप में भाग ले चुके हैं, जबकि कई बार अभ्यास भी कर चुके हैं। पंजाब के पठानकोट के रहने वाले सिद्घार्थ कौल के लिए धर्मशाला का मैदान होम ग्राउंड की तरह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed