फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Torrential rain in Saraj again scared people, they left their homes at night and headed towards safer places

Himachal News: सराज में मूसलाधार बारिश ने फिर डराए लोग, रात को ही घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकले

Tue, 22 Jul 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jul 2025 10:56 AM IST
सार

 सराज घाटी में रविवार रात और सोमवार को दिन में हुई भारी बारिश से लोग फिर खौफजदा हो गए। सड़कें बाधित होने से सराज घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

विज्ञापन
Torrential rain in Saraj again scared people, they left their homes at night and headed towards safer places
जिला मंडी के जंजैहली के कुथाह के पास भारी बारिश के बाद ढही सड़क। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में रविवार रात और सोमवार को दिन में हुई भारी बारिश से लोग फिर खौफजदा हो गए। सड़कें बाधित होने से सराज घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। घाटी की प्रमुख सड़कें और संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं फिर से ठप हो गई हैं। सराज के जरोल गासणु बाजार में सोमवार सुबह पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। जंजैहली की बाखली खड्ड का जलस्तर बढ़ने से रविवार आधी रात को कुथाह, लंबाथाच और थुनाग के लोग घरों से बाहर निकले और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। जरोल के लोगों ने जलस्तर बढ़ता देख अपने वाहन भी निकाल लिए। पांडवशिला के पास सड़क टूट गई और लंबाथाच कॉलेज के पास पहाड़ी दरकने से चैलचौक जंजैहली मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन

पंचायत जैशला के भैचडी गांव में भूस्खलन हो रहा है। बालीचौकी की पंचायत कशौड़ में कल्हणी-पंडोह सड़क पर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे कशौड़ गांव पर संकट मंडरा रहा है।  लंबाथाच में बारिश के चलते जलस्तर बढ़कर  कॉलेज ग्राउंड तक पहुंच गया है। पंचायत मुरहाग के प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि मनरेगा पार्क में होने वाला भराड़ी माता (बगलामुखी) मेला स्थगित कर दिया गया है। मंडी-चैल-जंजैहली मुख्य सड़क लेहगला से थुनाग और थुनाग से जंजैहली तक कई स्थानों पर बंद हो गई है। रानाबाग, केलोधार, गाड़ागुसैन और बिलागढ़ मगरूगला छतरी से होकर गुजरने वाली सड़कें कई जगह अवरुद्ध हैं। जंजैहली-मगरूगला सड़क, सनारली शंकरदेहरा-रायगढ़ और जंजैहली-रायगढ़ मार्ग भी बाधित है। लंबाथाच-शैटाधार और लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हनी मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गए हैं। प्रशासन और पीडबल्यूडी की टीमें सड़कों को बहाल करने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें बहाल करने की फिर से कोशिश जारी है। मशीनरी और कर्मचारी सड़क बहाली में जुटे हैं- योगेश कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

इलाके में जो सड़कें बहाल की थीं, वह फिर बंद हो गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।- रमेश कुमार, एसडीएम थुनाग

विज्ञापन

सड़कें ठप होने से कई प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाया केंद्रीय दल
 मंडी जिले में अभी तक मानसून सीजन में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद केंद्रीय दल वापस लौट गया है। हालांकि कुछ आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सड़कें ठप होने से दल मौके तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन इलाके का दौरा कर टीम ने नुकसान का आकलन किया। धर्मपुर, सराज, करसोग समेत अन्य जगह दौरा कर दल के सदस्यों ने नुकसान की जानकारी जुटाई। इस दल में शामिल सदस्यों ने नुकसान की तस्वीरें खुद मोबाइल से लीं और इन्हें रिकॉर्ड के लिए अपने पास रखा। केंद्रीय दल में शामिल सदस्यों को उपायुक्त अपूर्व देवगन और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विस्तार से नुकसान की जानकारी के दी। बता दें कि दल में शामिल कुछ सदस्य करसोग विधानसभा क्षेत्र में नुकसान का आकलन करने के बाद यहां से शिमला रवाना हो गए। जबकि टीम में शामिल अन्य सदस्य मंडी से चंडीगढ़ होते दिल्ली रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed