फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tomato Prices Fell by Rs 400 in two days, the price of red gold, farmers disappointed

Tomato Prices Fall: दो दिन में 400 रुपये गिर गए लाल सोने के दाम, हिमाचल के किसान मायूस

Wed, 06 Jul 2022 01:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/नेरचौक Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 01:33 PM IST
सार

बंगलूरू के टमाटर के दस्तक के साथ ही हिमाचल प्रदेश के बल्ह के टमाटर के दाम गिरना शुरू हो गए हैं। दो से तीन दिन में ही 25 किलो के क्रेट के दाम 400 रुपये गिर गए।

विज्ञापन
Tomato Prices Fell by Rs 400 in two days, the price of red gold, farmers disappointed
टमाटर के दाम गिरे। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडियों में बंगलूरू के टमाटर के दस्तक के साथ ही हिमाचल प्रदेश के बल्ह के टमाटर के दाम गिरना शुरू हो गए हैं। दो से तीन दिन में ही 25 किलो के क्रेट के दाम 400 रुपये गिर गए। शनिवार को मंडी में एक क्रेट 700 रुपये में बिका था। पिछले दो दिन में इसी क्रेट के दाम 300 रुपये तक पहुंच गए। टमाटर के दामों में भारी गिरावट से किसानों के चेहरे उतर गए हैं। मिनी पंजाब कही जाने वाली बल्ह घाटी में अभी भी 50 फीसदी टमाटर की फसल का तुड़ान बाकी है।

विज्ञापन


बल्ह के टमाटर को लाल सोना भी कहा जाता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह दाम गिरते रहे तो बीते कई सालों की तरह इस बार भी कहीं लाल सोना खेतों में ही बरबाद न हो जाए। इससे पहले भी बल्ह के किसानों को इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा है। कई बार टमाटर कौड़ियों के भाव बिकता है। किसानों की लागत भी पूरी नहीं होती है। इस सीजन में भी दो दिन में ही जिस तरह के टमाटर के दाम गिरे हैं। इससे किसानों के चेहरे का रंग उड़ गया है। 

विज्ञापन
  • 10,000 हजार परिवारों की टमाटर से चलती है रोजी रोटी
  • बल्ह के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है टमाटर की खेती


मंडियों में दाम धड़ाम, दुकानों पर बिक रहा 50 रुपये किलो
टमाटर की थोक कीमतें बेशक गिर गई हों, लेकिन आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। 12 रुपये प्रति किलो थोक में मिल रहा टमाटर मंडी शहर में परचून में 50 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत पर फिर गया पानी
बल्ह में टमाटर के दाम गिर जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। कुछ दिन पहले 25 किलोग्राम का क्रेट 700 रुपये में बेच रहे थे। अब मात्र 300 रुपये में बिक रहा है। इससे हमारी मेहनत पर पानी फिर गया है। -रमेश ठाकुर, राजगढ़ निवासी

औने पौने दामों में पड़ रहा बेचना
टमाटर के दाम अचानक गिर जाने से नुकसान झेलना पड़ेगा। लाखों रुपये का टमाटर खेतों में सड़ न जाए, इसलिए किसानों को यह औने पौने दामों पर बेचना पड़ता है। ताकि लागत तो निकल जाए। -सुनील ठाकुर, ढांगू नेरचौक

दाम और गिरने की सता रही चिंता
टमाटर के दाम गिर गए हैं। बाहरी राज्यों से भी टमाटर आने लगा है। दाम और गिरने के आसार हैं। किसानों के साथ थोक कारोबारियों को भी चिंता सता रही है। 50 फीसदी टमाटर खेतों में ही है। -डिंपल सैनी, डडौर थोक सब्जी मंडी अध्यक्ष


दुकानों में मूल्य सूची लगाएं नहीं तो कार्रवाई
परचून में टमाटर की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। सब्जी विक्रेता दुकानेें के बाहर मूल्य सूची लगाएं। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
-रीतिका जिंदल, एसडीएम सदर, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed