फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   toll tax payment is not free at some places in himachal despite centre directions

रोक के बावजूद यहां गुंडागर्दी से हो रही जबरन टोल टैक्स वसूली

Fri, 11 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Fri, 11 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
toll tax payment is not free at some places in himachal despite centre directions

परिवहन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पूरे देश में सभी वाहनों को 11 नवंबर तक टोल फ्री करने के बावजूद हिमाचल के प्रवेश द्वार चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित गरामौड़ा टोल टैक्स बैरियर पर चालकों से टैक्स की वसूली की जा रही है। जबकि 11 नवंबर रात 12 बजे तक पूरे देश में सभी टोल नाके निशुल्क कर दिए हैं। 

विज्ञापन


500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद टोल टैक्स बैरियरों में खुल्ले पैसे न मिलने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद 9 नवंबर को केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्रालय ने देश के सभी नाको को टोल फ्री करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद 9 नवंबर और 10 नवंबर शाम 4 बजे तक टोल टैक्स बैरियर गरामौड़ा में कर्मचारी लगातार वाहनों की पर्ची काटते रहे। 
विज्ञापन


ट्रक के मालिक और चालक जसविंद्र सिंह निवासी मजारी नयनादेवी ने बताया कि वह अपना ट्रक लेकर दिल्ली से अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री की खाली बोरियों की सप्लाई लेकर आ रहा था। 9 नवंबर बुधवार की रात 2 बजकर 5 मिनट पर पंजाब से हिमाचल में प्रवेश कर गरामौड़ा टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचा तो कर्मियों ने झट से टोल टैक्स की 200 रुपये की पर्ची काटकर हाथ में थमा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थमाई जा रही 100 रुपये की पर्ची

toll tax payment is not free at some places in himachal despite centre directions

उसने टोल टैक्स कर्मियों से कहा कि भारत सरकार ने पूरे देश में टोल नाके फ्री कर दिए हैं। इस पर टोल कर्मी उनसे उलझ पड़े और कहने लगे कि हिमाचल में कोई टोल टैक्स फ्री नहीं है। इसी तरह चंडीगढ़ से एक और वाहन चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वह

चंडीगढ़ से सरकाघाट के लिए परचून का माल लोड करके आ रहा था तो 10 नवंबर की सुबह 4 बज कर 55 मिनट पर गरामौड़ा टोल टैक्स बैरियर पर पहुंचा तो उसे भी 100 रुपये की पर्ची दे दी गई। इसी प्रकार एक अन्य चालक ने बताया कि वीरवार 10 नवंबर दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर उसकी भी 200 रुपये की पर्ची काटी गई। 

प्रदेश में टोल टैक्स बैरियर फ्री हैं या नहीं, इस बारे में अभी तक उनके पास कोई सूचना एवं आदेश नहीं पहुंचे हैं। इस मामले पर उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की जाएगी। - शक्ति चंद पटियाल, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त जिला बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed