{"_id":"60f302a28ebc3e6d767c8314","slug":"tokyo-olympics-banners-put-up-to-encourage-himachali-boxer-ashish","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: हिमाचली मुक्केबाज आशीष का उत्साह बढ़ाने के लिए लगाए बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक: हिमाचली मुक्केबाज आशीष का उत्साह बढ़ाने के लिए लगाए बैनर
Sat, 17 Jul 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:13 PM IST
सार
ओलंपिक को लेकर प्रदेश में युवाओं के लिए भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ सेमीनारों का आयोजन भी किया जाएगा। यह आयोजन 23 जुलाई तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुक्केबाज आशीष का उत्साह बढ़ाने के लिए लगाए बैनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के बॉक्सर आशीष चौधरी का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बड़े-बड़े बैनर लगाए हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से लगाए गए बैनर देखकर युवाओं में खेलों के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है। ओलंपिक को लेकर प्रदेश में युवाओं के लिए भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ सेमीनारों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
यह आयोजन 23 जुलाई तक किए जाएंगे। मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी को लेकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह बैनर लगाए गए हैं। युवा खिलाड़ी इन बैनरों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं। आशीष चौधरी टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई और समापन 8 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खेल अधिकारी रविशंकर ने कहा कि ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बैनर लगाए गए हैं। 23 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन