फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 31 march 2021

हिमाचल: चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 270 नए पॉजिटिव, जानें कहां कितने सक्रिय केस

Wed, 31 Mar 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 09:37 PM IST
सार

  • प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63605 पहुंचा
  • कोरोना के सक्रिय मामले 2973  पहुंचे
  • अब तक 59581 संक्रमित हुए ठीक,1035 की मौत

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 31 march 2021
कोरोना पॉजिटिव- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। बुधवार को बैजनाथ क्षेत्र की 76 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला की होम आइसोलेशन में मौत हो गई। कांगड़ा जिले के एक अन्य 49 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इसी तरह ऊना में 64 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पांवटा के राजबन निवासी 52 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की यमुनानगर के अस्पताल में मौत हो गई है। बुधवार को कोरोना  प्रोटोकॉल के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं प्रदेश में बुधवार को 270 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 95, ऊना 35, बिलासपुर 33, हमीरपुर 16, मंडी 28, शिमला 27, सोलन 16, सिरमौर 11, चंबा चार और कुल्लू में पांच नए मामले आए है। 

विज्ञापन


 उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 7166 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 5654 की रिपोर्ट निगेटिव और 1259 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63605 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 2973 हो गए हैं। अब तक 59581 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1035 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 239, चंबा 26, हमीरपुर 305, कांगड़ा 616, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति एक, कुल्लू 39, मंडी 128, शिमला 224, सिरमौर 243, सोलन 483 और ऊना जिले में 662 है।
विज्ञापन


चीन, सिंगापुर, थाईलैंड समेत 19 देशों से आने वालों पर होगी निगरानी 
कोरोना के नए स्ट्रेन की आक्रामकता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 19 देशों चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, साउथ कोरिया, जापान, वियतनाम, मलयेशिया, इंडोनेशिया, इटली, ईरान, नेपाल, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, यूएई, कतर, कुवैत से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर मुख्य सचिव अनिल खाची ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त निर्णय लेने के निर्देश दिए। वीरवार को स्वास्थ्य सचिव जिला उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed