{"_id":"603919be99f2fc52d96ed91b","slug":"todays-active-corona-cases-of-shimla-himachal-26-feb-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 44 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 44 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस
Fri, 26 Feb 2021 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Feb 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के मात्र 44 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 16, मंडी 11, शिमला चार, सोलन तीन, कुल्लू चार, सिरमौर दो, किन्नौर दो, ऊना और बिलासपुर में एक-एक नया मामला आया है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 6728 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 6551 निगेटिव और 138 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। वहीं, कांगड़ा जिले में शुक्रवार को भी ग्यातो मठ सिद्धपुर के चार बौद्ध भिक्षु कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले में 12 अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58543 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 261 हो गए हैं। अब तक 57287 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 982 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 20, चंबा पांच, हमीरपुर 12, कांगड़ा 74, किन्नौर नौ, कुल्लू 13, मंडी 13, शिमला 21, सिरमौर 20, सोलन 29 और ऊना जिले में 45 है।
विज्ञापन