फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 24 march 2021

हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 22 विद्यार्थियों और 11 तीर्थयात्रियों समेत 328 पॉजिटिव

Wed, 24 Mar 2021 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Mar 2021 08:54 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार
  • प्रदेश कोरोना के 328 नए मामले
  • सक्रिय मामलों की संख्या1495 पहुंची

विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 24 march 2021
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। ऊना में 50 वर्षीय संक्रमित महिला और शिमला के पंथाघाटी के 85 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश के 11 तीर्थयात्रियों, करीब 22 विद्यार्थियों समेत 328 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊना जिले में 110, कांगड़ा 63, सोलन 45, हमीरपुर 38, सिरमौर 30, शिमला 17, बिलासपुर 13, मंडी नौ, चंबा दो और लाहौल-स्पीति में एक नया मामला आया है। हमीरपुर में वृंदावन से लौटे 11 तीर्थयात्रियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले की टौणीदेवी तहसील और भोरंज के करीब 90 तीर्थयात्री बीते सप्ताह दो बसों में वृंदावन गए थे, जो मंगलवार को हमीरपुर लौटे हैं। 79 तीर्थयात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।  कांगड़ा जिले में छह विद्यार्थी और फोरेंसिक लैब के तीन कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। ऊना में 16 विद्यार्थी पॉजिटिव है। बिलासपुर में एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, प्रदेश में बुधवार को  कोरोना की जांच के लिए 5120 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4153 की रिपोर्ट निगेटिव और 871  सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन


 इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61301 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 1654 हो गए हैं। अब तक 58615 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1014 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 97, चंबा सात, हमीरपुर 129, कांगड़ा 329, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति एक, कुल्लू 20, मंडी 63, शिमला 154, सिरमौर 97, सोलन 228 और ऊना जिले में 522 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी हरिद्वार में जारी कुंभ मेले में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए उत्तराखंड सरकार ने अलग से एक फॉरमेट जारी किया है। श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करनी होगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम आयु के बच्चों को कुंभ मेले में न लाने की हिदायत भी दी गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed