फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Today there is no holiday in shimla city

आज छुट्टी नहीं है, जल्दी दफ्तर पहुंचो

Thu, 15 May 2014 10:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 May 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
Today there is no holiday in shimla city

राज्य सचिवालय समेत शहर के सरकारी दफ्तरों और विभागीय मुख्यालयों में आज यानि वीरवार को छुट्टी नहीं होगी। दरअसल सीपुर मेले के लिए सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा का कहना है कि मशोबरा में आयोजित सिपुर मेले के अवसर पर वीरवार को उपमंडल शिमला ग्रामीण के तहत सभी कार्यालयों और सरकारी संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केवल उपमंडल शिमला ग्रामीण क्षेत्र में होगा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि 15 मई को शिमला शहरी क्षेत्र में सभी कार्यालय, स्कूल व अन्य सरकारी संस्थान खुले रहेंगे। शहरी क्षेत्र में अवकाश नहीं होगा और यहां सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को फोन से दी सभी दफ्तरों को सूचना

इससे पहले बुधवार को छुट्टी को लेकर असमंजस के बाद फोन पर कर्मचारियों को बुलाया गया। दरअसल पहले ये मान लिया गया था कि बुद्ध पूर्णिमा के अगले दिन सिपुर मेला है, जिसका स्थानीय अवकाश शिमला में होता है।

कई कर्मचारी तो शुक्रवार और शनिवार का अवकाश लेकर संडे तक छुट्टी पर निकल गए थे। लेकिन डीसी शिमला ने सिपुर फेयर की छुट्टी शिमला शहरी क्षेत्र में लागू नहीं की।


इस कारण बुधवार को सचिवालय के कंट्रोल रूम से सभी शाखा प्रभारियों और अनुभाग अधिकारियों को फोन कर सूचना दी गई कि वीरवार को छुट्टी नहीं है, इसलिए कर्मचारियों को दफ्तर बुलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed