फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   To take permission from shimla administration to burn effigy of ravana on dussehra

रावण के पुतले जलाने के लिए अब करना होगा ये काम, बैठक में लिया फैसला

Sat, 06 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
To take permission from shimla administration to burn effigy of ravana on dussehra

शहर और जिले में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाने के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी। यह फैसला जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पुतला दहन के दौरान हादसे की आशंका रहती है। इसलिए जिले रावण दहन को लेकर संस्थाओं को अनुमति लेना अनिवार्य किया है। संस्थाएं इसके लिए जिला प्रशासन और खंड स्तर पर स्थानीय प्रशासन से अनुमति ले सकती हैं।

विज्ञापन


प्रशासन ने संस्थाओं को नौ अक्तूबर तक अनुमति लेने की हिदायत दी है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को नवरात्रि और दशहरे परहोने वाले कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन-जिन जगहों पर रावण का दहन किया जाएगा वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन वाहन भी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।  बैठक के दौरान दशहरे पर जाखू मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ियों को संजौली, छोटा शिमला और लिफ्ट की पार्किंग पर खड़ी करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारादेवी और संकटमोचन मंदिर को चलेंगी अतिरिक्त बसें

To take permission from shimla administration to burn effigy of ravana on dussehra

कहा कि इन पार्किंग स्थलों से जाखू मंदिर तक एचआरटीसी की टैक्सियां, टैंपू ट्रैवलर भक्तों को मंदिर तक पहुंचाएंगी। जाखू रोपवे के सामने से भी टैक्सियां चलेंगी। अधिकारियों को पीने का पानी, स्वच्छ शौचालय और चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टरों की तैनाती करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा संकट मोचन, तारादेवी और जाखू मंदिर में इस दौरान भंडारे में प्रसाद ग्रहण के लिए उचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी चरचा की गई।

नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को अन्य सुविधाएं प्रदान करने तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। बैठक में एसपी ओमापति जमवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

 अष्टमी, नवमी और दशहरे के दिन तारादेवी और संकटमोचन मंदिर तक श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। जाखू, तारा देवी और संकटमोचन मंदिर पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed