फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tips for safe diwali.

उपाय, जो आपकी दिवाली को बनाएंगे खुशहाल

Fri, 24 Oct 2014 08:17 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
tips for safe diwali.

हर घर में दीवाली के पर्व की धूम है। रोशनी के इस उत्सव पर अगर लोग ये सावधानी भी बरतें तो आपकी दिवाली खुशहाल बन सकती है।

विज्ञापन


क्या बरतें सावधानियां?
--बड़ों की देखरेख में ही पटाखों का मजा लें
--घरों के स्थान पर बाहर खुले में दीवाली मनाएं
--पुराने शहर में खास सावधानी बरतने की जरूरत
--पार्किंग स्थल या वाहनों के पास बम न फोड़े
--अस्पतालों से दूरी बना कर ही पटाखे चलाएं

क्या न करें?

tips for safe diwali.

--पटाखों को सड़क पर या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं जलाएं
--पटाखों को हाथ में पकड़ कर न जलाएं। उन्हें जमीन पर रखकर जलाएं और तुरंत उनसे दूर हो जाएं।
--जलाने के बाद पटाखा न जले तो तुरंत यह देखने की कोशिश न करे कि वह क्यों नहीं जला बल्कि उसके ऊपर पानी डाल दें।
--पटाखों के भंडार को पटाखे जलाने के स्थान के पास न रखें।
--छोटे बच्चों को स्वयं पटाखे जलाने को न दें। उनके साथ किसी बड़े को अवश्य रहना चाहिए।
--पटाखों को कभी भी जेब में न रखें।
--पटाखों पर झुककर उन्हें नहीं चलाना चाहिए। डिब्बे या कांच की बोतल में रख कर न जलाएं।
--अनार को हाथ में पकड़कर न जलाएं।
--दीपावली वाले दिन ढीले वस्त्र न पहनें और जलते पटाखे किसी अन्य व्यक्ति पर न फेंके।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें?

tips for safe diwali.

--दो या तीन व्यक्ति मिलकर पटाखे चलाएं ताकि दुर्घटना की स्थिति में दूसरे की मदद की जा सके।
--मोमबत्ती या अगरबत्ती द्वारा ही पटाखों को उचित दूरी रखकर जलाएं।
--पानी की 2-3 बाल्टियों को पटाखे जलाने के स्थान के पास रखें।
--दीपावली वाले दिन सिंथेटिक वस्त्र न पहनकर केवल सूती वस्त्र ही पहनें।
--राकेट को किसी पेड़ के नीचे या किसी अवरोध के पास न जलाकर खुली जगह पर ही जलाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या करें चोट लगने पर?

tips for safe diwali.

--चोट लगने पर प्राकृतिक रूप से पलकें स्वयं बंद हो जाती है। इन्हें बंद ही रहने दें।
--पलकों को मलें बिल्कुल नहीं।
--जलन, दर्द और छटपटाहट होने पर घबराएं नहीं। दर्द निवारण के लिए दर्द निवारक टैब्लेट ले सकते हैं।
--आंखों को धोएं नहीं। अपनी या किसी दूसरे की सलाह पर नेत्रों में दवा डालने का प्रयास बिल्कुल न करे।
चोट लगी आंख में मलहम का उपयोग वर्जित है। नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed