{"_id":"5dd95f068ebc3e54f3145a88","slug":"tipper-crushed-bike-rider-in-una-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत
Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना जिले के घालुवाल में टिप्पर ने बाइक सवार को कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय टिप्पर बाइक सवार के सिर पर लगे हेलमेट के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, नगर पंचायत टाहलीवाल के तहत मुख्य बाजार में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के दौरान सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पीड़ित व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर किया गया।
विज्ञापन
जहां पर पहुंचने से पहले ही पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, पोस्टमार्टम होने के उपरांत मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन