फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tickets sold out for IND vs SA T-20 match in hpca stadium dharamsala.

IND vs SA: पूरा स्टेडियम 6 दिन पहले ही बुक

Sun, 27 Sep 2015 10:44 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
Tickets sold out for IND vs SA T-20 match in hpca stadium dharamsala.

पहाड़ के युवा भी क्रिकेट का क्रेजी हो गए हैं। धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम फुल हो गया है। दो अक्तूबर को होने वाले मैच से छह दिन पहले ही अधिकतर टिकट बिक गए हैं।

विज्ञापन


स्टेडियम के बाहर स्थापित टिकट काउंटर भी दो दिन में ही बंद हो गया। काउंटर पर 300 रुपये वाले सस्ते टिकट दो दिन में ही बिक गए। अब स्टेडियम के बाहर काउंटर स्थापित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

बुक माई शो वेबसाइट पर 5 हजार वाले चंद टिकट बचे

Tickets sold out for IND vs SA T-20 match in hpca stadium dharamsala.

बुक माई शो की वेबसाइट पर अधिकतर ऑनलाइन टिकट बुक किए गए। वेबसाइट पर भी 300, 1000, 1200, 1500 और 3000 रुपये वाले टिकट शनिवार तक बिक चुके थे। कॉरपोरेट बाक्स के भी सारे टिकट बिक चुके हैं। अब ऑनलाइन सिर्फ 5000 वाले चंद टिकट बचे हैं।

यानी, 2 अक्तूबर के मैच के लिए पूरा स्टेडियम 6 दिन पहले ही बुक हो चुका है। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि दो अक्तूबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए 5000 वाले चंद टिकट छोड़कर सभी टिकट बिक गए हैं। इसलिए अब काउंटर नहीं खोला जाएगा।

80 फीसदी टिकट बिके ऑनलाइन

Tickets sold out for IND vs SA T-20 match in hpca stadium dharamsala.

क्रिकेट मैच को देखने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने में दर्शकों का रुझान बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि दो अक्तूबर को धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले टी-20 मैच के लिए 80 फीसदी टिकट ऑनलाइन बिके हैं। मात्र 20 फीसदी टिकट ही बुक माई शो कंपनी स्टेडियम के बाहर लगे काउंटर पर मैनुअल तरीके से बेच पाई है।

पूर्व में धर्मशाला में हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल 20 फीसदी टिकट ऑनलाइन बिके थे, जबकि 80 फीसदी टिकट कंपनी ने काउंटर से बेचे थे। इस बार ऑफलाइन टिकट बेचने के लिए स्टेडियम में ही मात्र एक काउंटर लगाया गया है। वह भी पहले दिन शुक्रवार को एक घंटा खोला गया, जबकि दूसरे दिन शनिवार को थोड़ी देर काउंटर खोलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed