{"_id":"62716316097cb56e6f0f790d","slug":"tibeti-market-shift-to-ajvika-bhavan-soon-shimla-city-news-sml4076633166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका भवन में सजेगी अब राजधानी की तिब्बती मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका भवन में सजेगी अब राजधानी की तिब्बती मार्केट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्कड़ बाजार से शिफ्ट होंगे तिब्बती कारोबारी
आजीविका भवन में मिलेंगी अब पक्की दुकानें
पांच हजार रुपये रहेगा दुकान का मासिक किराया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज करेंगे भवन का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार में सजने वाली तिब्बती मार्केट अब लिफ्ट के पास बनाए आजीविका भवन में चलेगी। नगर निगम बुधवार से तिब्बती मार्केट को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को लिफ्ट के पास बने आजीविका भवन का उद्घाटन करेंगे।
नगर निगम की ओर से बनाए इस भवन पर करीब छह करोड़ रुपये का खर्चा आया है। लंबे समय से तिब्बती कारोबारी इसका इंतजार कर रहे थे। तिब्बती मार्केट में लगातार धंसाव हो रहा है। अब उद्घाटन के साथ ही तिब्बती मार्केट की दुकानों को इस भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भवन में 217 दुकानें बनी हैं जबकि 12 दुकानें बेकरी के लिए तैयार की हैं। सबसे पहले बेकरी की दुकानें इसमें शिफ्ट होंगी।
नगर निगम के अनुसार तिब्बती मार्केट में अभी कुल 76 तिब्बती कारोबारी हैं जिन्हें एकसाथ भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इनके अलावा शहर में पंजीकृत तहबाजारी भी इस भवन में शिफ्ट होने हैं। इस तरह पहले चरण में तिब्बती समेत कुल 146 कारोबारियों को इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा। यह सभी वह कारोबारी हैं जिन्होंने भवन निर्माण के लिए 35-35 हजार रुपये का शेयर दे रखा है। इनसे पांच हजार रुपये मासिक किराया लिया जाएगा। इस भवन में दो लिफ्ट की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
शुरू होगी शिफ्टिंग प्रक्रिया : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि उद्घाटन के बाद कारोबारियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कहा कि जिन कारोबारियों को इसमें शिफ्ट करना है, उनकी सूची तैयार हो चुकी है।