फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tibetan religious leader Dalai Lama statement over his health

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा बोले- 20 साल तक स्वस्थ ही रहूंगा

Tue, 26 Jun 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 26 Jun 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama statement over his health

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि वह 83 साल की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दलाईलामा ने कहा कि अगले 15 से 20 साल तक वह खुद को ऐसे ही स्वस्थ देख रहे हैं।

विज्ञापन


मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में मौजूद अपने अनुयायियों के ग्रुप के साथ लाइव टेलीकान्फ्रेंसिंग के दौरान धर्मगुरु ने अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की। 
विज्ञापन


दलाईलामा ने इस दौरान अपने दांतों की मजबूती दिखाते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। अगर उन्हें मेरी फिटनेस जाननी है तो मेरी आवाज से जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मगुरु ने कहा कि मैं कई बार लोगों से पूछता हूं कि वह मेरी उम्र के बारे में अंदाजा लगाएं। लेकिन, वे मेरी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। वे मुझे 70 साल का बताते हैं। लेकिन जब मैं उन्हें बताता हूं कि 83 साल का हूं तो वह यकीन नहीं करते।  

दलाईलामा के स्वास्थ्य को लेकर आई थी ऐसी खबरें

Tibetan religious leader Dalai Lama statement over his health

कुछ दिन पहले दलाईलामा को प्रोस्टेट ग्लैंड कैंसर की खबरें सामने आई थीं। उसके बाद उनके अनुयायी काफी चिंतित हो गए थे। दलाईलामा ने जीवन में खुश रहने के टिप्स दिए।

कहा कि दूसरों को खुशी देने में जो आनंद है, वह किसी और में नहीं। धर्मगुुरु ने इस दौरान अपनी जिंदगी के अनुभवों को भी बांटा। उन्होंने 16 साल की उम्र में तिब्बतियों के दलाईलामा के तौर पर जिम्मा संभालने से लेकर तिब्बत छोड़ने के सभी अनुभवों को साझा किया।

उन्होंने कहा कि 24 साल की उम्र में तिब्बत छोड़कर नेपाल के रास्ते से भारत आना तथा यहां आकर भारत को अपना दूसरा घर बनाना, सभी निर्णय बिल्कुल सही थे।

धर्मगुरु ने कहा कि आज जब भी वह अपने अतीत को याद करते हैं तो उन्हें उस दौरान लिए गए निर्णयों को लेकर कोई गिला-शिकवा नहीं, बल्कि गर्व महसूस होता है। आज वह अपने आपको काफी स्वतंत्र महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed