फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tibetan religious leader Dalai Lama statement on drug addiction in himachal

हिमाचल को नशामुक्त करने का अब दलाईलामा ने उठाया बीड़ा

Fri, 24 Aug 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Aug 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama statement on drug addiction in himachal

हिमाचल में लोगों खासकर युवाओं के बीच बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा आगे आए हैं। वीरवार को उन्हाेंने हिमाचल पुलिस के आह्वान पर एक वीडियो बयान जारी कर शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों में अंतर्मन की शांति व नियंत्रण के लिए प्रयास करें, ताकि बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोका जा सके।

विज्ञापन


 बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि भारत आध्यात्मिकता की धरती है। तीन हजार साल से भारत मन नियंत्रण करने की शिक्षा दे रहा है, लेकिन आज का युवा इससे महरूम है। कहा कि भारत की परंपरा भौतिकवादी नहीं है लेकिन नए भारत में हम उस परंपरा को नजरंदाज कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज युवा तनाव और गुस्से की वजह से नशे की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों को भारत की इस विरासत का इस्तेमाल कर युवाओं के अंतर्मन नियंत्रण करने की प्रवृत्ति लाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वे खुद को इस नशे के चंगुल में फंसने से बचा सकें। दलाईलामा से पहले द ग्रेट खली के अलावा कई सेलेब्रिटी हिमाचल में नशे के कारोबार को रोकने और युवाओं को बचाने के लिए अपील जारी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहले ही जता चुके हैं चिंता

Tibetan religious leader Dalai Lama statement on drug addiction in himachal

प्रदेश में पनप रहे नशे के कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही चिंता जता चुके हैं। हाल में हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक में उन्होंने कई ठोस निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में दो दिन पहले पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर नशे के तस्करों पर नकेल कसने की रणनीति तैयार की। प्रदेश पुलिस ने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर सीमांत जिलों में कांबिंग व छापेमारी शुरू कर दी है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सख्त कार्रवाई करने और कानून को और मजबूत बनाने के लिए मांगपत्र सौंपा था।

ये हैं हिमाचल में हालात

Tibetan religious leader Dalai Lama statement on drug addiction in himachal

पंजाब में सख्ती के बाद पिछले दो साल में हिमाचल में सिंथेटिक ड्रग की खपत में 32 गुना इजाफा हुआ है। जुलाई तक हिमाचल पुलिस ने करीब 8 किलो से ज्यादा चिट्टा, हेरोइन, ब्राउन शुगर जैसा सिंथेटिक ड्रग पकड़ा है।

2016 में यह मात्र ढाई सौ ग्राम था और 2017 में करीब ढाई किलो की रिकवरी की गई थी। टैबलेट और सिरप की मात्रा 2017 में 20 हजार से बढ़कर 2018 में पचास हजार से ज्यादा पहुंच गई।

पिछले छह महीने में पुलिस ने 250 किलो चरस भी बरामद की। पुलिस ने 2018 में अब तक 835 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 18 महिलाएं और 30 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed