फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tibetan MP's delegation meets governor acharya dev vrat

तिब्बती सांसदों ने उठाई मांग, भारत-चीन के बीच बैठकों में शामिल करें तिब्बत का मुद्दा

Tue, 23 Oct 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Tibetan MP's delegation meets governor acharya dev vrat

चीन से तिब्बत की मुक्ति के अभियान को लेकर निर्वासित तिब्बती सरकार के सांसदों ने नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत निर्वासित तिब्बती संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपना पांच सूत्रीय अनुरोध पत्र भी प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


इसके माध्यम से उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि जब भी भारत और चीन सरकार के बीच कोई बैठक हो तो चर्चा में तिब्बत के मसले को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा धर्मगुरु दलाईलामा और चीनी सरकार के दूतों के बीच बातचीत फिर से शुरू करने को समर्थन देने का रास्ता निकालने, तिब्बत के प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए चर्चा और तिब्बत की स्वाधीनता के लिए चीन की सरकार समुचित विचार करे।
विज्ञापन


इसके अलावा तिब्बती जनता की भाषाई विरासत और संस्कृति को नष्ट होने से बचाने, चीन को इस बात के लिए मनाया जाए कि वे ऐसे अत्याचार बंद करे। उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय संसद, राज्य विधानसभाओं एवं अन्य संस्थाओं की ओर से तिब्बत मसले पर प्रस्ताव पारित कर अभियान शुरू कर सहयोग करें। प्रतिनिधिमंडल में निर्वासित तिब्बती संसद के सांसद दावा शेरिंग, जामपल तेनजिंग, ताशी धोनडुप तथा सेमतन कोइदुन शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed