फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tibat govt has lot of hopes from modi.

मोदी सरकार से तिब्बत ने लगाई हैं ये उम्मीदें

Sat, 13 Sep 2014 09:40 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
tibat govt has lot of hopes from modi.

निवार्सित तिब्बत संसद ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अगले हफ्ते भारत दौरे के दौरान उनसे मध्य मार्ग दृष्टिकोण के परस्पर लाभप्रद नीति के माध्यम से तिब्बत की समस्या के समाधान का आग्रह किया है।

विज्ञापन


मैकलोडगंज में शुक्रवार को 15वीं निर्वासित तिब्बत संसद का आठवां सत्र शुरू हुआ। निर्वासित तिब्बत संसद के स्पीकर पेंपा शेरिंग ने भारत सरकार से आग्रह किया कि तिब्बत की समस्या को चीन के राष्ट्रपति के समक्ष इस दौरे के दौरान उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति तिब्बत पर अधिक ध्यान केंद्रिंत करें। तिब्बती लोगों की शिकायतों के असल कारणों को जानने की कोशिश करें। शी जिनपिंग मिडल वे अपरोच के माध्यम से तिब्बत समस्या का समाधान निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिब्बत के लिए फायदेमद नहीं है रेल

tibat govt has lot of hopes from modi.

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करें। चीन के संविधान के तहत वह तिब्बतियों को विशेषाधिकार और बराबर के अधिकार दें।

सत्र के दौरान नई दिल्ली में चीनी दूतावास के माध्यम से चीनी सरकार से आग्रह किया गया कि तिब्बती संसदीय प्रतिनिधिमंडल को तिब्बत की यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जाए।

उन्होंने तिब्बत में आर्थिक विकास की आड़ में आयोजित सांस्कृतिक आत्मसात नीतियों के लिए चीन सरकार की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि तिब्बत में चीनी रेल नेटवर्क का विस्तार तिब्बत के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे तिब्बत का नाजुक पर्यावरण नष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed