फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   throwing sludge age old tradition plays in fair

यहां कीचड़ फैंककर निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा

Tue, 12 Aug 2014 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 12 Aug 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
throwing  sludge age old tradition plays in fair

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना का अनूठी देव परंपराओं के लिए मशहूर सुमली मेला मंगलवार को देवताओं की अगवानी के साथ शुरू हो गया। इस मेल में जहां शराब और मादक द्रव्यों पर प्रतिबंध रहता है।

विज्ञापन


वहीं पर इस मेले के दौरान लोग सदियों पुरानी एक दूसरे पर कीचड़ फैंकने की परंपरा का भी निर्वाह करते हैं। सावन माह में मनाया जाने वाला सराज क्षेत्र का यह एकमात्र मेला है।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र के देव मतलोड़ा विष्णू,देव नलवाणी और देव सुमुनाग शिरकत करते हैं। देवता कमेटी के कारदार केशव, गूर नोक सिंह , फ ते सिंह विजय ,कमल देव और मुन्नी लाल ने बताया कि इस मेले में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के सेवन पर प्रतिबंध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अगर कोई मादक द्रव्यों का सेवन करता हुआ पकड़ा गया तो उसे देवता की ओर से दंडित किया जाता है। इस मेले के दौरान लोग एक दूसरे पर कीचड़ फैंक कर मनोरंजन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा सदियों से बदस्तूर चली आ रही है।


जिसका आज भी निर्वाह किया जा रहा है। इस बार मेले के दौरान लोगों का मनोरंजन करने के लिए अजय म्यूजिकल ग्रुप ग्राम पंचायत थाना की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed