फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three youths arrested with one kilo of charas in Panchrukhi

Kangra News: पंचरुखी में एक किलो चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 01:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 01:07 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने एक किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Three youths arrested with one kilo of charas in Panchrukhi
चरस के आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने एक किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चरस ला रहे हैं। इसको देखत हुए पुलिस ने पंचरुखी के ब्याड़ा के पास रात को नाका लगाया।

विज्ञापन


नाके के दौरान संदेह में एक स्कूटी और कार को रोका गया। पुलिस को देख स्कूटी और कार में बैठे युवक हड़बड़ा गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवकों के कब्जे से 1.56 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने अविकाश मिन्हास (28) शगुन (27) और अतुल (21) को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी नंदलाल शर्मा कहा कि पुलिस ने तीन युवकों से 1 किलो 56 ग्राम चरस बरामद की है। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed