फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three youths arrested from Jalandhar for writing Khalistan slogans in Chintpurni

Himachal: चिंतपूर्णी में खालिस्तान के नारे लिखने के मामले में तीन युवक जालंधर से गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 10:54 PM IST
सार

चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three youths arrested from Jalandhar for writing Khalistan slogans in Chintpurni
खालिस्तान का नारा खिलने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस पकड़कर चिंतपूर्णी थाना लेकर आई है।

विज्ञापन


आरोपी जिला जालंधर की तहसील फिल्लौर, थाना गौरायां के गांव ढेसिया और सुरजा के रहने वाले हैं। चिंतपूर्णी पुलिस थाना की एसएचओ रोहिणी ठाकुर ने बताया कि इन तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे। घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में भी रात को कमरा लेकर ठहरे थे।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है। बताते चलें कि आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ के लिए देहरा और चिंतपूर्णी पुलिस जुट गई थी। दोनों थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन संदिग्ध युवकों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली। छानबीन के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed