खाई में गिरी स्विफ्ट कार, तीन युवकों की मौत, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन में देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है। तीनों सोलन के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार हादसा सोलन के जौणाजी सड़क पर कालाघाट के समीप हुआ है।
यहां बीती रात करीब साढे़ 12 बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी जिसमें से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन है।
यह चारों युवक सोलन से जौणाजी की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना घायल युवक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 108 एम्बलेंस सेवा के माध्यम से घायल युवक सहित मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार में सवार थे 21 से 24 साल उम्र के युवक
जानकारी के अनुसार सोलन के कालाघाट में कार नंबर एच पी 64ए 1752 करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। इसमें चार युवक सवार थे। तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया।
दो युवक जौणाजी के समीप कोटला के रहने वाले और दो युवक नालागढ़ के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय संजय , 22 वर्षीय तनु और 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं 21वर्षीय रजत का ईलाज क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।
108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी विनोद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 बजे 108 पर सूचना मिली की कालाघाट के समीप एक कार सड़क से नीचे चली गई है। वह एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे ओर एक घायल को तुरन्त सोलन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।